अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत, मृत सूअर को बाइक पर ले जा रहा युवक गिरफ्तार, हादसा या कुछ ओर?, जांच में जुटी वन विभाग
Two wild boars killed after being hit by an unidentified vehicle; youth arrested while transporting a dead boar on a motorcycle; accident or something else? Forest Department investigating.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला के झरगांव प्लांटेशन क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृत जंगली सूअरों को अपनी बाइक पर लादकर घर ले जा रहे एक युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़कर हिरासत में ले लिया. यह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक झरगांव प्लांटेशन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत हो गई. इसी दौरान वहां से गुजर रहे गुड़भेली निवासी मुकेश की नजर मृत जंगली सूअरों पर पड़ी. मुकेश गोहरापदर में मिस्त्री का काम करता है और काम के सिलसिले में प्लांटेशन मार्ग से गोहरापदर जा रहा था.
बताया जा रहा है कि मृत जंगली सूअरों को देखकर मुकेश मांझी ने एक को अपनी बाइक पर लाद लिया और घर ले जाने लगा. इसी दौरान इसकी खबर वन विभाग की टीम को मिली. खबर मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया. वन विभाग ने दोनों मृत जंगली सूअरों को अपने कब्जे में ले लिया.
वहीं, मामले में घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध सामग्री को लेकर भी जांच की जा रही है. वन विभाग के अमले द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि जंगली सूअरों की मौत सिर्फ वाहन की टक्कर से हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह भी है.
फिलहाल वन विभाग की टीम अज्ञात वाहन ओर कुछ ओर कारण की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक मृत वन्यजीवों को अपने साथ क्यों ले जा रहा था. और वह उसे कहां ले जा रहा था. वन विभाग द्वारा दोनों मृत जंगली सूअरों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



