राइस मिल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, देवेंद्र नगर में गिरा शेड, कई कार दबी, टुटा टोल प्लाजा, 9 ट्रेनें बाधित, बिजली कबाड़ घर में लगी आग
Two workers died due to the collapse of the roof of a rice mill, a shed collapsed in Devendra Nagar, several cars got buried, toll plaza was broken, 9 trains were disrupted, fire broke out in an electric scrap house
देवेंद्रनगर चौक में पूरा शेड कार पर गिरा, पार्षद मुशीर और साथी जुटे मलबा हटाने में
रायपुर : भयंकर काली आंधी के बाद राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर पेड़, होर्डिंग्स और शेड गिर गए. तूफान थमने के बाद सभी जगह आसपास के सैकड़ों लोग बचाव कार्यों में भिड़ गए. इनकी तस्वीरें आने लगी हैं.
बड़ा रेस्क्यू आपरेशन देवेंद्रनगर चौक पर चला. वहां धूप से बचाने वाला पूरा शेड उड़कर गिर गया. एक कार भी चपेट में आई. लेकिन मौके से खबर आई है कि सभी सुरक्षित हैं. देवेंद्र नगर चौक पर मौदहापारा के पार्षद शेख मुशीर और टीम सड़क से शेड का मलबा हटाने में जुट गई. मुशीर के साथ जोन कमिश्नर भी मौके पर रहे. देवेंद्रनगर से भी काफी युवा वहां पहुंचे.
ऐसी ही हालत शहर में कई जगह हो गई. नुकसान तो सभी जगह हुआ है. लेकिन यह घने इलाके में कम और रायपुर के आउटर में ज्यादा है. इस आंधी के फैलाव के बारे में यह जानकारी आ रही है कि रायपुर शहर, आसपास का दस किमी का इलाका तथा उत्तर यानी बिलासपुर की ओर शहर से करीब 45 किमी दूर तक इसका असर देखा गया है.
बिजली विभाग के डंगनिया स्थित मुख्यालय वाली सड़क पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती रही. अनुपम गार्डन चौक के पास भी पेड़ गिरने से जाम की कुछ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. पेड़ के डाल बिजली तार पर गिरने से राजधानी के कई इलाके में कई घंटे तक बिजली गुल रही. विद्युत कर्मी सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने और टूटे बिजली तार की मरम्मत में घंटों जुटे रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रेलवे लाइन पर टूटकर गिरे पेड़, 9 ट्रेनें बाधित, पीपी यार्ड और बिजली कबाड़ घर में लगी आग
दुर्ग/भिलाई : आंधी और तूफान ने कोहराम मचा दिया. जनजीवन के साथ ही रेल सेवा भी प्रभावित कर दिया. आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जहां-तहां रोकनी पड़ी. हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से आग भी लगी.
आंधी की चपेट में सीएसईबी के स्ट्रोर का स्क्रैप भी आया. यहां आग लगी. आग को कंट्रोल करने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को लगाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग काबू की जा सकी. बताया जा रहा बिजली विभाग के स्टोर में एक दर्जन से ज्यादा ट्रासफॉर्म जल गए.
दुर्ग रायपुर मेन लाइन सरोना रेलवे स्टेशन के पास पेड़ गिरने से दो घंटे रेल सेवा ठप रही. शाम 4:30 बजे से लेकर 6 बजे तक ट्रेनें जहां-तहां रुकी रही. 9 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. छततीसगढ़ एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी, अमरकंटक, शताब्दी एक्सप्रेस समेत लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई. वहीं रायपुर के हथबंद में रेलवे स्टेशन का शेड उड़ गया.
बताया जा रहा है कि आंधी की वजह से भिलाई टाउनशिप, दुर्ग-भिलाई और रायपुर तक करीब 300 से ज्यादा पेड़ों के डाल टूटकर गिरे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सिमगा में गिरा टोल गेट का शेड, तहस-नहस
सिमगा : तेज आंधी-तूफान की वजह से राजधानी रायपुर के करीब सिमगा टोल गेट का शेड भी गिर गया. राहत की बात रही की किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यातायात बाधित हुई. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है. राहत की बात रही की किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यातायात बाधित हुई.
राजनांदगांव : राजनांदगांव में दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम को अचानक आसमान बादलों से घिर गया. गरज-चमक के साथ रुक-रुककर लगभग पौन घंटे तक बारिश होती रही. इस दौरान अंधड़ ने शहर व आसपास के क्षेत्र में डेढ़ घंटे से भी ज्यादा वक़्त तक बिजली बंद रही. इतना ही नहीं तेज हवा में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सजाए गए पंडाल भी उड़ गए.
राइस मिल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित सूरज राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई. जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई. पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई. बेमेतरा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई. वहीं, आंधी तूफान के चलते परपोड़ी में आग लग गई. कई जगह गिरे पेड़, मोबाइल टावर भी टूटा, होल्डिंग भी उड़कर जमीन में गिरा. इसके अलावा पेड़ में दबने से मवेशी की भी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूर मृतकों के परिजनों के साथ मौके पर मुआवजे की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया. साजा थाना और देवकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



