रेत खदान से निकल रहे बेलगाम वाहन हो रहे जानलेवा साबित, तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, पसरा मातम
Uncontrolled vehicles coming out of the sand mine are proving to be fatal, a speeding truck hit a bike rider, husband and wife died, mourning spread
आरंग : आरंग में रेत खदान से निकल रहे बेलगाम वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं. सोमवार को ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाईवा वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई. दोनों अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे. घटना आरंग थाना क्षेत्र की है.
राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ग्राम भलेरा में रेत से भरे तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दंपति की मौत हो गई. दोनों अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोपेडीह निवासी बनवाली साहू उम्र 50 साल अपनी पत्नी लक्ष्मी साहू उम्र 45 साल के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आए हुए थे.
जब दोनों दंपति बाइक से गौरभाट जा रहे थे. तभी सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से आ रही मां भगवती ट्रेडर्स मंदिरहसौद की तेज रफ्तार हाईवा नम्बर CG04 JD 5397 ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी.
इस हादसे में चालक बनवाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने इलाज के दौरान आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया. आरंग पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



