कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए ट्रांसफर, खातों में पहुंची आदान राशि, अन्नदाताओं का सम्मान
Under the Krishak Unnati Yojana, Rs 10,324 crore transferred to the accounts of 25.28 lakh farmers, input funds reached the accounts, farmers honored.
राजिम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि के रुप में ₹10,324 करोड़ की एकमुश्त राशि का भुगतान किय. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का परिश्रम ही प्रदेश की समृद्धि की मजबूत नींव है. होली के पावन अवसर पर यह सहायता राशि किसान परिवारों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगी.
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी राजिम में वर्चुअल माध्यम से सुना गया. कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र राजू सोनकर,कलेक्टर भगवान सिंह उइके,वरिष्ठ कृषि अधिकारी चंदन राय सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि,अधिकारी, किसान मौजूद रहे.
इस मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सुशासन की सरकार में राजिम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गरियाबंद जिले में चहुंमुखी विकास हो रहा है. किसानों के हित में पारदर्शी धान खरीदी, समय पर भुगतान और कृषि सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में सीधे अंतर राशि का भुगतान सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है और इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा. साथ ही क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं.
विधायक रोहित साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिले में 83,106 किसानों से 50,65,700 क्विंटल धान की खरीदी की गई है. जिसकी कुल राशि लगभग ₹370 करोड़ 19 लाख है.
राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और भंडारण व खरीदी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र राजू सोनकर ने भी किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना की.
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, नेहरु साहू, भुवन साहू, रामाधार साहू, छाया राही, देवकी साहू, खुशी साहू, मधु नत्थानी, ओमकार साहू, मकसूदन साहू, आकाश ठाकुर सहित ब्लाक के सभी सोसायटी अध्यक्ष किसान मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



