हाईवा और ट्रैलर के बीच जोरदार टक्कर, केबिन में जिंदा जल गया ड्रायवर, पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में संकरे पुल पर दर्दनाक हादसा
A heavy collision between a truck and a trailer, the driver was burned alive in the cabin, and a tragic accident occurred on a narrow bridge while trying to remove the vehicle first.
रायगढ़ : रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है. जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई. इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया. वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है. फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है. यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे कुछ ही मिनटों में दोनों ही गाड़ियों में जबरदस्त आग लग गई. धीरे-धीरे आग इतना बढ़ गया कि केबिन में फंसे दोनों ड्रायवर निकल नहीं सके और दोनों चालकों की जिंदा जलने से मौत हो गई. हांलाकि पुलिस अभी दूसरे चालक की पुष्टि नहीं कर रही है.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के काफी लोग यहां पहुंच गए. लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका. घटना के बाद तत्काल इसकी खबर पुलिस और दमकल विभाग को दी गई.
DSP सुशांतो बनर्जी के मुताबिक एक ट्रक जामपाली माइंस से बालोद रेल्वे साइडिंग तक कोयला लेकर जा रही थी. दूसरी ट्रक में सरिया लोड था. वह बालोद से जामपाली की ओर जा रही थी. दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में आमने सामने टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई. दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में अंदर फंस गए. उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.
चश्मदीदों का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह ट्रक ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकती है. अचानक हुई टक्कर के कारण ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ब्लैक स्पॉट के रुप में चिन्हित है. यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



