खेत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
The body of a young man was found in a field, causing a sensation in the area. The body bore marks of a sharp-edged weapon, a murder case was registered, and the police began investigating.
रायगढ़ : खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परासकोल गांव में सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की खबर पुलिस को मिली. मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान उम्र 35 साल पिता स्व प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रुप में हुई है.
घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे. मृतक की बहन खुशबू चौहान उम्र 23 साल ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था. रात करीब 9-10 बजे उसने सड़क की तरफ हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी. लेकिन ध्यान नहीं दिया. आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की खबर पर जाकर देखी. उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए.
थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरसिया अस्पताल भेजा गया है. खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



