27 फरवरी से लापता कर्मचारी की पावर प्लांट में संदिग्ध हालत में मिली लाश, हादसे की आशंका, परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

The body of an employee missing since February 27th was found in suspicious circumstances at the power plant, fearing an accident, leading to anger among family members and locals.

27 फरवरी से लापता कर्मचारी की पावर प्लांट में संदिग्ध हालत में मिली लाश, हादसे की आशंका, परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

सक्ती : सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्चपिड़ा स्थित RKM पावर प्लांट में लापता हुए कर्मचारी सुरेश कुमार टंडन की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश कुमार टंडन 27 फरवरी की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे. लेकिन शिफ्ट के बाद घर नहीं लौटे. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस और प्रबंधन द्वारा जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान प्लांट परिसर में कन्वेयर बेल्ट के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष मिलने की जानकारी सामने आई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. परिजन प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असल वजह की आधिकारिक पुष्टि होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB