भाजपा विधायक के ड्राइवर पर सड़क पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज, पीड़िता बोली- MLA ने भी नहीं की मदद

BJP MLA's driver accused of molestation and assault on road, FIR lodged, victim said, even MLA did not help

भाजपा विधायक के ड्राइवर पर सड़क पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज, पीड़िता बोली- MLA ने भी नहीं की मदद

अंबिकापुर : एक युवती ने सीतापुर के भाजपा के विधायक रामकुमार टोप्पो के ड्राइवर पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है. युवती का कहना है कि वह अपनी सहेली के घर जाने के दौरान बड़े पिता के भाई से बात कर रही थी. इसी बीच विधायक का ड्राइवर वहां पहुंचा और उसे पकड़कर छेड़छाड़ की. विरोध करने पर उसने उसे 3-4 थप्पड़ मारे.
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 29 साल की आदिवासी समाज की युवती अंजना लकड़ा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन उससे सीतापुर विधायक के ड्राइवर ग्राम ढेलसरा निवासी उमेश प्रधान ने छेड़छाड़ व मारपीट की है.
उसने बताया कि वह शाम 4 बजे अपनी स्कूटी से सहेली के घर जा रही थी. रास्ते में आदर्शनगर हनुमान चौक के पास बड़े पापा का लड़का मिला. वह उससे रुक कर बात कर ही रही थी कि उमेश प्रधान वहां आया और गाली-गलौज करते हुए उसे खींचकर जकड़ लिया. जब उसने विरोध किया तो उमेश प्रधान ने उसे 3-4 थप्पड़ मारे. उसने कहा कि जब फोन करता हूं तो उठाती नहीं हो और दूसरे लड़कों से बात करती हो.
युवती का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद वह अन्य लोगों के साथ विधायक से मिलने गई थी. लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई, विधायक ने अपने ड्राइवर का ही सपोर्ट किया. मामले में युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर उमेश प्रधान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 (2), 115(2) व 74 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. इधर विधायक ने ड्राइवर को कार्यालय से हटा दिया है.
पीड़िता का कहना है कि 3 साल पहले उसका परिचय उमेश प्रधान से हुआ था. इस दौरान वह शादी की बात करता था. लेकिन जब उसे पता चला कि वह शादीशुदा है. और उस पर गलत नजर रखता है., तो उसने बात करना बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी फोन पर धमकी देता था कि अगर नहीं मिलेगी और बात नहीं करेगी तो वह उसे और उसके परिवार को चैन से जीने नहीं देगा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक युवती के सम्मान से जुड़ा नहीं है. बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि भाजपा के करीब रहने वालों पर कार्रवाई में देरी क्यों होती है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB