सीएम हाउस में विश्वकर्मा पूजा, CM विष्णुदेव साय- श्रम की सार्थकता, सृजन की भावना को प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को

Vishwakarma Puja at CM House, CM Vishnudev Sai- Lord Vishwakarma is credited with establishing the significance of labor and the spirit of creation.

सीएम हाउस में विश्वकर्मा पूजा, CM विष्णुदेव साय- श्रम की सार्थकता, सृजन की भावना को प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं.
मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं. श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है. विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर मोदी को देश- विदेश से बधाई संदेश दे रहे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी पीएम मोदी को प्रदेशवासियों की तरफ से बधाई दी. साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी और अन्य कार्यों की सराहना भी की है.
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स में ट्वीट करते हुए लिखा- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं. मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं। छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t