मेरठ से हथियार लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, एसटीएफ के हत्थे चढ़ी बुर्का में मुस्कान तिवारी, चार पिस्टल, सात मैगजीन बरामद
Woman carrying weapons arrested from Meerut, STF caught Muskan Tiwari in burqa, four pistols, seven magazines recovered
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग बस अड्डे से एसटीएफ ने 4 पिस्टल के साथ महिला तस्कर मुस्कान तिवारी को गिरफ्तार किया है. महिला तस्करी के मामले में हाल ही जमानत पर बाहर आई है. दिसंबर 2024 में मुस्कान को उसके साथी सत्यम यादव के साथ सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया था. एसटीएफ सामान कब्जे में लेकर गैंग के सरगना की जानकारी जुटा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुभम सिंह ने मुस्कान तिवारी संतोष तिवारी निवासी जोनपुर जिले के रुदौली, थाना सरपतहा की रहने वाली को मेरठ से हथियार लाकर लखनऊ के कैसरबाग बस स्टैंड पर देने की योजना बनाई थी. इसके तहत मुस्कान तिवारी को मेरठ के शोहराबगेट बस स्टेशन के पास एक लड़के से चार पिस्टल लेकर लाने के लिए भेजा गया. पुलिस को जो पिस्टल बरामद हुई है। उसमें हर पिस्टल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है. इस पूरे ऑपरेशन के लिए शुभम सिंह ने मुस्कान को 50 हजार रुपये दिए थे.
आरोपियों के पास से चार 32बोर की पिस्टल, 7 मैगजीन, 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपियों को कैसरबाग बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है. मुस्कान तिवारी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने पहले भी कई बार कारतूस व असलहा लाकर शुभम सिंह के बताये स्थान पर दिए हैं.
STF की पूछताछ के दौरान मुस्कान तिवारी ने बताया कि वह पहले भी कई बार हथियार और कारतूस तस्करी में शामिल रही थी. वह शुभम सिंह के आदेशों का पालन करती रही और अब तक इस कारोबार से अच्छी खासी रकम भी कमा चुकी थी. मुस्कान के इस खुलासे से पुलिस ने तस्करी के इस नेटवर्क को और भी गंभीरता से जांचने का फैसला किया है.
STF के पूछताछ में पता चला है कि मुस्कान शुभम सिंह के साथ मिलकर वह अवैध हथियार तस्करी करने का काम करती है. वह 4 पिस्टल लेकर शाहगंज जौनपुर डिलवर करने जा रही थी. इससे पहले भी उसने कई अवैध हथियार डिलवर किया है. जिसके लिए उसे मोटी रकम अदा की गई थी.
रोहन से पूछताछ के आधार पर टीम ने 20 दिसंबर 2024 को गिरोह के मुख्य सरगना कुख्यात अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी निवासी ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर को कंकरखेडा से गिरफ्तार किया था. अनिल बंजी के पास से राइफल, कारवाइन, पिस्टल, 15 कारतूस, एक अवैध पम्प एक्शन गन 12 बोर बरामद की थी. पिछले हफ्ते एसटीएफ ने अनिल बंजी को अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पंजाब के दो आरोपी गन हाउस मालिक गुरविंद्र जीत सिंह और शेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



