भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास, 18 मार्च को बेलटुकरी के गौरव मंच में होगा नागरिक अभिनन्दन

Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait's four-day visit to Chhattisgarh, civic felicitation to be held at Gaurav Manch in Beltukri on March 18

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास, 18 मार्च को बेलटुकरी के गौरव मंच में होगा नागरिक अभिनन्दन

राजिम : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राकेश टिकैत चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे इस दौरान गरियाबंद जिला के ग्राम बेलटुकरी (राजिम ) के ग्रामीणों द्वारा राकेश टिकैत जी का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव और बेलटुकरी निवासी तेजराम विद्रोही, आदर्श युवा क्लब के अध्यक्ष धनंजय साहू और ग्रामीणजन देवनाथ साहू, सावंत राम साहू, लोकेश साहू, अरुण कुमार हिरवानी, मनोज कुमार साहू, मोहन लाल साहू, भूनूराम साहू, ओमकार साहू, उत्तम कुमार, रामप्रकाश देवांगन, खेलावन साहू, ओमकार साहू राजकुमार साहू, चतुर्भुज तारक आदि ने कहा कि दिल्ली सीमाओं पर किसानों के हित और अधिकार के लिए तेरह महीने तक आंदोलन चलाने वाले और आज भी किसानों के सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय किसान नेता का बेलटुकरी गांव में आना और किसानों को सम्बोधित करना हम ग्रामीणों के लिए गौरव का विषय है. जिसके नागरिक अभिनन्दन सम्मान के लिए हम आतुर हैँ.
किसान नेता तेजराम विद्रोही  ने कहा कि बहुत ही हर्ष के साथ आप सभी आमंत्रित हैँ कि 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार को शाम 5 बजे राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत का आगमन मेरे गांव बेलटुकरी में हो रहा है. जो रात्रि विश्राम कर सुबह धमतरी में आयोजित किसान पंचायत के लिए रवाना होंगे. इसलिए आप रासभी राकेश टिकैत जी से मुलाक़ात और स्वागत के लिए मेरे निज निवास बेलटुकरी में सादर आमंत्रित हैँ. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI