छेरछेरा पर्व पिकनिक मना रहे युवकों पर हमला, 7 घायल, मारपीट का वीडियो वायरल, जमीन विवाद को लेकर महिला की रॉड से पिटाई

Youths celebrating Cherchera festival picnic attacked, 7 injured, video of assault goes viral, woman beaten with rod over land dispute

छेरछेरा पर्व पिकनिक मना रहे युवकों पर हमला, 7 घायल, मारपीट का वीडियो वायरल, जमीन विवाद को लेकर महिला की रॉड से पिटाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधी गांव में छेरछेरा पर्व के दौरान एक बड़ा बवाल हो गया. पिकनिक मना रहे युवक-युवतियों पर शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने डंडे और चापर से हमला कर दिया. जिसमें 7 लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद गुस्साए पीड़ित पक्ष ने रात में आरोपियों पर पलटवार किया. जिसमें मुख्य आरोपी समेत दो लोग घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज अमरपुर में छात्र पीड़ित विवेक साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 3 जनवरी को उनकी बहन दिव्या साहू अपनी सहेलियों के साथ गांव के पानी टंकी के पास छेरछेरा पर्व पर पिकनिक मना रही थीं. शाम करीब 4 बजे मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू शराब के नशे में वहां पहुंचा और युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा.
विरोध करने पर दुर्गेश ने अपने साथियों सुधांशु दुबे, मोटू राठौर (मोती राठौर), सूर्यांश साहू और दो अन्य को बुला लिया. आरोपियों ने कार से पहुंचकर बांस के डंडे और चापर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गाली-गलौच के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई.
हमले में विवेक साहू के बाएं हाथ की कलाई और सिर में चोट लगी. उनके दोस्त अश्वनी केंवट, आदित्य चौधरी, अंकुश केंवट, जनक केंवट, अमन केंवट और जलेश केंवट भी गंभीर रुप से घायल हुए. श्रेयस पांडेय सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इलाके में दहशत का माहौल है.
पीड़ित की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने दुर्गेश साहू सहित नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की भूमिका की गहन जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि घटना के बाद रात में पीड़ित पक्ष गुस्से में आ गया और आरोपियों पर हमला कर दिया. इसमें मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t