कूलर का प्लग लगाते समय 11 वर्षीय छात्रा की करंट से दर्दनाक मौत, पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
11 year old girl died due to electric shock while plugging the cooler, mourning spread, atmosphere of grief in the village, police busy investigating the case
बिलासपुर/कोनी : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मासूम छात्रा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. जहां 11 साल की दीपा धीवर कूलर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गई. परिजन उसे नाजुक हालत में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेमरताल गांव की मृतका दीपा धीवर पिता रमेश धीवर कक्षा छठवीं की छात्रा थी. शुक्रवार शाम जब वह घर में कूलर का प्लग लगा रही थी. उसी दौरान बिजली के करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर गई. परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की खबर मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
गांव में पसरा मातमदीपा की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से जागरुकता अभियान चलाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



