रायपुर के मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A young man was subjected to a life-threatening knife attack while at a cricket ground in Raipur; the incident has sparked panic and outrage in the area. The accused is absconding, and the police have launched a search operation.
रायपुर : रायपुर के बिरगांव स्थित शहीद नंद कुमार पटेल कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार है, पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक जैसे ही मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचा. तभी कुछ लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने चाकू और डंडे दोनों का इस्तेमाल किया. बताया जा रहा है कि आरोपी अमन उइके और उसके साथियों ने मुखबिरी के शक में युवक को निशाना बनाया. हमले के दौरान युवक की जांघ और घुटने पर चाकू से गंभीर चोटें आईं. इसके साथ ही आरोपियों ने डंडों से भी उसकी पिटाई की. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
हमले के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक की जान बचाई. घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस ने अमन उइके और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर खमतराई थाना पुलिस ने अमन उइके और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमला किन हालात में और कितनी पूर्व योजना के तहत किया गया था.
वारदात के बाद से पुलिस लगातार पीड़ित और चश्मदीदों से जानकारी जुटा रही है. ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इस वारदात ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर खेल मैदान जैसे खुले स्थानों पर जहां आम लोग बिना डर के गतिविधियों में शामिल होते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



