बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर कर्मियों से लूट का पर्दाफाश, अभनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो बाइक, चार मोबाइल और 2 चाक़ू जप्त

Robbery targeting 'Bank Mitras' and Choice Center staff solved; Abhanpur police arrested four accused and sent them to jail; two motorcycles, four mobile phones, and two knives were seized.

बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर कर्मियों से लूट का पर्दाफाश, अभनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो बाइक, चार मोबाइल और 2 चाक़ू जप्त

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र में बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी, दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने ग्राम सारखी और हसदा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था. पहली घटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र पोषण लाल साहू से करीब 2 लाख रुपये लूटे गए थे. पीड़ित बैंक से रकम लेकर घर लौट रहा था. तभी आरोपियों ने पुलिया के पास उसे रोका और चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंककर चाकू दिखाते हुए बैग और मोबाइल लूट लिया.
दूसरी घटना में च्वाइस सेंटर संचालक उमेन्द्र कुमार देवांगन से 1.50 लाख रुपये लूटे गए. आरोपी बाइक से आए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बैग छीनकर फरार हो गए.
इन मामलों में थाना अभनपुर में जुर्म दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबुतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु नेताम ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था. जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों में परमानंद साहू, टेकराम उर्फ टीकू धीवर, पिंटू उर्फ देशबंधु नेताम और योगी राज सोनवानी शामिल हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने अन्य किन स्थानों पर ऐसी वारदातें की हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t