रायपुर और बलौदाबाजार में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत की मौत, SDRF की टीम ने निकाली लाश, पसरा मातम
2 youths died due to drowning in a pond during Ganesh immersion in Raipur and Balodabazar, SDRF team took out the bodies, mourning spread
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके के शीतला तालाब में देर रात गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान राहुल राजपूत सिंह के रुप में हुई है. जिसकी उम्र करीब 21-22 साल बताई जा रही है. मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे खमतराई क्षेत्र की गणेश उत्सव समिति के सदस्य देर रात गणपति विसर्जन के लिए शीतला तालाब पहुंचे थे. इसी दौरान राव सिंह भाटी तालाब में उतर गया. लेकिन कुछ देर बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया. साथ आए लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. राहुल एक होटल में काम करता था और गणेश विसर्जन का आनंद लेने आया था.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरु की गई. शव की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम का बुलाया गया है. सुबह सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला. मामले की जांच जारी है. प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था. लेकिन इस हादसे ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बलौदाबाजार : गणेश विसर्जन की तैयारियों के बीच बलौदाबाजार जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. गणेश विसर्जन से पहले नहाने गए 21 साल के कुलेश्वर उर्फ कपिल कुमार साहू की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में सुबह करीब 6:30 बजे हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक कपिल नयापारा स्थित तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था. पहली बार नहाने के बाद वह दूसरी बार डुबकी लगाने के लिए गहरे पानी में गया. लेकिन वापस बाहर नहीं आया. उसके साथियों ने उसे आवाज देकर खोजने का प्रयास किया. लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला. इसी दौरान ग्रामीण शालिक राम साहू ने कपिल को पानी में डूबते देखा. फौरन अन्य ग्रामीणों को बुलाकर तलाश शुरु की गई और कुछ ही समय में उसे बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
ग्रामीणों ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था और सुबह जल्दी उठकर नहाना, पूजा-पाठ करना उसकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा था. गणेश विसर्जन में भाग लेने से पहले वह स्नान कर पूजा करने जा रहा था. परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक व्याप्त है. सभी ने मिलकर कपिल के शव को अस्पताल पहुंचाया.
पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का मालूम हो रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि तालाब या नदियों में स्नान करते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. विशेषकर तब जब वे गहरे पानी में उतरते हैं. थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि स्नान के समय जीवन रक्षक उपकरण साथ रखें और अकेले गहरे पानी में न जाएँ.
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कपिल सरल स्वभाव का युवक था. जो अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करता था. उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
परिजनों का कहना है कि वे गणेश विसर्जन में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान पूरे करना चाहते थे. लेकिन यह घटना पूरे परिवार के लिए एक भारी त्रासदी बन गई. इस घटना ने एक बार फिर तालाब और नदियों में स्नान करते समय सावधानी बरतने की जरुरत को उजागर किया है. स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील किया कि त्योहारों के दौरान स्नान स्थल पर सुरक्षा उपाय अपनाएँ और बच्चों और युवाओं को गहरे पानी में अकेले न जाने दें.
कपिल की असामयिक मृत्यु ने पूरे ग्राम बिनौरी को झकझोर दिया है और लोग उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक पर्व के मौके पर घटित यह घटना पूरे क्षेत्र में गम और चिंता का माहौल बना गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



