छत्तीसगढ़ में 24 किलो गांजा जब्त, तस्करी में शामिल 2 कांस्टेबल और दो गांजे के तस्कर गिरफ्तार, शर्मनाक खुलासे से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
24 kg of marijuana seized in Chhattisgarh, two constables involved in the smuggling and two marijuana smugglers arrested; shameful revelations stir up panic within the police department.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ. उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे. कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को मुखबिर से खबर मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहता है और गांजा बेचता है. कोतवाली पुलिस ने रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया गया. रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था.
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफतार किया गया. पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया. उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर उम्र 37 साल और आरक्षक अमित त्रिपाठी उम्र 35 साल शामिल थे. दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



