सहायक शिक्षक ने नशे में स्कूल का माहौल किया खराब, शराब पीकर विद्यालय आना टीचर को पड़ा भारी, DEO ने गुरुजी को किया सस्पेंड
An assistant teacher ruined the school environment while drunk; the teacher was suspended by the DEO.
सूरजपुर : प्राथमिक शाला सरईडांड़ बोंगा प्रतापपुर का 7 फरवरी 2026 को शैक्षिक समन्वयक संकुल केन्द्र बोंगा एवं सरपंच ग्राम पंचायत बोंगा विकासखण्ड प्रतापपुर के द्वारा इनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के सर्वथा विपरित होने के फलस्वरूप मामले की जांच की गई. मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए सस्पेंड की कार्रवाई की है.
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव शराब का सेवन कर विद्यालय में मौजूद थे. रोशनलाल उरांव सहायक शिक्षक के द्वारा आए दिन शराब का सेवन कर विद्यालय में हाजिर होने की वजह से विद्यालय का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ और बच्चों के मनोभाव पर विपरीत प्रभाव पड़ा है.
सहायक शिक्षक को शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया. लेकिन इनके द्वारा जवाब पेश नहीं किया गया जो इनकी स्वेच्छाचारिता, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है. रोशनलाल उरांव को आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध किया जाता है.
निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक रोशन लाल उरांव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय, प्रेमनगर (विकासखंड-प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



