वायरल वीडियो पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही, सनरुफ से गुब्बारे फेंकने वाले वाहन चालक पर केस दर्ज, रईसजादों की कार टाटा हैरियर जप्त

Raipur police take action on viral video, case filed against driver who threw balloons from sunroof, Tata Harrier car of rich people seized

वायरल वीडियो पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही, सनरुफ से गुब्बारे फेंकने वाले वाहन चालक पर केस दर्ज, रईसजादों की कार टाटा हैरियर जप्त

रायपुर : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. वीडियो में गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ युवक वाहन के सनरुफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मार्च 2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहन के सनरुफ से बाहर निकलकर राहगीरो पर पानी वाले गुब्बारे मारते हुए उन्हें परेशान करने का वीडियो वायरल हो रहा था. जिससे चारपहिया वाहन चालक खुद और दूसरों के साथ हादसा होने और मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी.
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले में स्वतः संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में दिख रहे चारपहिया वाहन टाटा हैरियर नम्बर CG04 PW 8922 के चालक के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अप क्र 100/26 धारा 281 bns का जुर्म दर्ज कर पतासाजी कर वाहन स्वामी विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी की चारपहिया वाहन को जप्त किया गया है. साथ ही संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB