छत्तीसगढ़ में 3 बड़े हादसे, गैस ट्रक के ड्राइवर की मौत, 5 घायल, यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की गई जान, FIR दर्ज

3 major accidents in Chhattisgarh, gas truck driver killed, 5 injured, passenger bus hits bike rider, a youth killed, FIR registered

छत्तीसगढ़ में 3 बड़े हादसे, गैस ट्रक के ड्राइवर की मौत, 5 घायल, यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की गई जान, FIR दर्ज

गैस ट्रक के ड्राइवर की मौत, 5 घायल

बालोद : बालोद जिले में रविवार की शुरुआत हादसों से भरी रही. अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत हुई और 6 लोग घायल हो गए. ये हादसे गुरुर थाना क्षेत्र और बालोद थाना क्षेत्र में हुए हैं. गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई.
वहीं 1 राहगीर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिले में एक और सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए. बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पडकीभाट के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है. घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की गई जान, FIR दर्ज

राजिम-अभनपुर : राजिम-अभनपुर मार्ग में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. घटना 21 जनवरी की है. इस हादसे में गंभीर रुप से घायल एक अधेड़ की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-राजिम मार्ग में ग्राम गातापार बड़े नहर के पास मंगलवार 21 जनवरी को यात्री ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार डेरहाराम साहू उम्र 46 साल गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए रायपुर के प्राइवेट अस्पतात में भर्ती किया गया था. इलाज के दौरान 30 जनवरी की रात करीब 2 बजे डेरहाराम की मौत हो गई. घटना की खबर के बाद पुलिस ने आरोपी बस नम्बर CH04 E 2886 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि मृतक डेरहाराम साहू मठपुरैना रायपुर का रहने वाला था. वह अपने साथी केशव साहू के साथ 31 जनवरी को गरियाबंद जिले के ग्राम छिदौला किसी काम से गए थे. काम निपटने के बाद दोनों वापस रायपुर लौट रहे थे. बाइक केशव चला रहा था. वे दोपहर 3.30 बजे ग्राम गातापार के नहर के पास पहुंचे थे कि महादेव ट्रेवल्स की बस के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में केशव का मामूली चोट लगी, जबकि डेरहाराम के सिर एवं अन्य जगह चोट लगी. उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 30 जनवरी को डेरहाराम की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं आरोपी बस चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(a), 106(1) के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI