छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, मानसून से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला, निर्देश जारी, कार्डधारकों को मिलेगी राहत
3 months ration will be available together in Chhattisgarh, government took a big decision before monsoon, instructions issued, card holders will get relief
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. विष्णुदेव सरकार ने जून में 3 महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है. इसमें जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल शामिल है. खाद्य विभाग ने इसके बारे में जरुरी निर्देश जारी कर दिए हैं.
मौसम विभाग द्वारा आगामी मानसून की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बारिश के दौरान राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो. खाद्य विभाग ने कहा है कि 31 मई तक चावल का पूरा भंडारण कर लिया जाएगा। ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके.
खाद्य विभाग ने राज्य के सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की कमी न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



