बॉयफ्रेंड के साथ अय्याशी करने घर में ही 50 लाख की चोरी, दो दिन में 5 लाख खर्च, खरीदी महंगी कार-आईफोन, पार्टी करते प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार
50 lakh rupees stolen from home to indulge in debauchery with boyfriend, 5 lakh rupees spent in two days, expensive car and iPhone purchased, 5 arrested including boyfriend partying
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने चोरी के मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है. घर में 50 लाख से ज्यादा की चोरी करने वाली कोई और नहीं बल्की भतीजी ही निकली. युवती अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ अय्याशी करने अपने ही बड़े पापा के घर से 50 लाख से ज्यादा की नगदी, ज्वेलरी चोरी कर ली. फिर इन पैसों से वो रायपुर, जशपुर और झारखंड में पार्टी की. इतना ही नहीं चोरी के पैसों से युवती ने एक लग्जरी कार भी खरीदी थी. पुलिस ने मामले में युवती और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को पकड़ा है. सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया गया है. यह मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड का है.
दरअसल 6 दिसंबर 25 को शिकायतकर्ता सुषमा निकुंज पति विजय कुमार निकुंज उम्र 52 साल निवासी ग्राम केराडीह रैनीडांड थाना नारायणपुर जिला जशपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुराना घर ग्राम केराडीह रैनीडांड में है. वर्तमान में प्रार्थिया अपने पति और भतीजा (देवर का बेटा) के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर के सरकारी क्वाटर में रहती है. केराडीह रैनीडांड में स्थित पुराने घर में प्रार्थिया का देवर, देवर की पत्नी और प्रार्थिया की सास रहती हैं.
पुराने घर में प्रार्थिया बीच-बीच में आती-जाती रहती है. प्रार्थिया की देवर की बेटी मिनल निकुंज जशपुर में ही एक कॉलेज में पढ़ाई करती है और किराए के मकान में रहती है. 27 अगस्त 2025 को प्रार्थिया अपने पति और भतीजे के साथ पुराने घर रैनीडांड में आई थी. घर के मुख्य दरवाजे में लगे ताला को खोलकर जब अंदर प्रवेश की तो पाया कि घर के अंदर के कमरे का दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था. साथ ही कमरे में रखे दीवान के अंदर से एक अटैची में रखी करीब 15 लाख रुपए और सोने का सिक्का, जेवरात गायब थे.
चोरी हुए समान की अनुमानित कीमत 35 लाख से ज्यादा थी, चूंकि कुछ दिनों पहले प्रार्थिया की भतीजी मिनल निकुंज पुराने घर की साफ सफाई करने आई थी. प्रार्थिया के द्वारा भतीजी मिनल निकुंज से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके द्वारा अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के उकसाने पर अन्य के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था.
प्रार्थिया के द्वारा रुपए वापस मांगने पर भतीजी मिनल निकुंज ने रुपए को खर्च करना बताई. प्रार्थिया के द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया था. पुलिस के द्वारा थाना नारायणपुर में आरोपिया मिनल निकुंज, अनिल प्रधान और 6 अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4),305(A) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे. पुलिस के द्वारा लगातार उनकी पातासाजी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर और पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से मिनल निकुंज, आरोपी अनिल प्रधान ब्वॉयफ्रेंड को रांची झारखंड के एक हॉटल से पकड़ा गया. आरोपियों के पास से चोरी के पैसों से खरीदी गई हरियर कार, आई फोन, एंड्रायड मोबाइल, सोने की बिस्किट, सोने की मंगलसूत्र और सोने का कड़ा जब्त किया गया.
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मिनल निकुंज वर्ष 2024 से जशपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर में रहकर कॉलेज की प्राईवेट स्टूडेंट के रुप में पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान जून 2024 में सोशल मीडिया के जरिए उसका परिचय आरोपी अनिल प्रधान के साथ हुआ था. आरोपी जशपुर में ही एक किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था. उसी महीने में जशपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी. दोनों साथ साथ घूमने फिरने लगे. दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे.
कुछ दिनों बाद ही दोनों रानी बगीचा स्थित एक किराए के मकान में लिव इन में रह रहे थे. बीच-बीच में आरोपिया मिनल निकुंज, अपने घर केराडीह आती जाती रहती थी. माह अप्रैल 2025 में आरोपिया मिनल निकुंज, केराडीह रैनीडांड अपने घर गई हुई थी. इसी दौरान आरोपिया मिनल निकुंज की दादी के कहने पर वह अपने बड़े पिताजी की बेडरुम की साफ सफाई करने गई थी.
साफ सफाई कर रही थी तभी कमरे में रखे दीवान के अंदर उसे अटैची दिखा. जिसे खोलने पर उसमें काफी तादाद में रुपए थे. आरोपिया मिनल निकुंज के द्वारा आई फोन खरीदने के लिए कुछ नोट के बंडल को निकाल लिए. फिर अटैची को वापस रख दिया. रुपए के बंडल को लेकर वह वापस जशपुर आ गई. युवती ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान को इस बारे में बताया. इसके बाद दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की प्लान बनाई. युवती ने अपने बड़े बड़े पिताजी के रुम की चाबी को चुराकर पुराने घर की अटैची से करीब तीन लाख रुपए निकालकर जशपुर आ गई. चोरी के रुपये को सभी आरोपी घूम फिर कर खर्च कर दिए.
चोरी की रकम के बारे में घर वालों को पता नहीं चलने पर मिनल निकुंज की हिम्मत और बढ़ गई और लालच में आकर अपने बॉयफ़्रेंड के उकसावे में 20 मई 2025 को केराडीह गई। इस बार भी अपनी दादी के पास से कमरे की चाभी चुराकर पूरा सूटकेस लेकर स्कूटी से आधे रास्ते तक आई. रास्ते में एक कार में उसका बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथी भी थे. सूटकेस लेकर वापस जशपुर लौट आए. फिर आरोपिया मिनल निकुंज भी जब वापस जशपुर के किराए के मकान में आई. सूटकेश को तोड़कर देखा तो उसमें 15 लाख रु नगद थे और सोने के बिस्किट जेवरात थे.
21 मई 25 को आरोपिया मिनल निकुंज का जन्म दिन था. चोरी के पैसे लेकर जन्म दिन मनाने सभी आरोपी रायपुर आ गए. फिर वहां के एक विला को बुक कराकर दो दिनों तक मौज मस्ती किए. दो दिनों में ही उनके द्वारा 5 लाख रुपए से ज्यादा रकम को खर्च कर दिए.
सभी आरोपी सोने की बिस्किट को बेचने के लिए राउरकेला उड़ीसा चले गए. वहां कुछ सोने की बिस्किट को बेचे, जहां उन्हें 8 लाख रु मिले. उससे मिली रकम को आपस में बंटवारा किया. बाकी सोने की बिस्किट को सूटकेस में रखकर रानी बगीचा जशपुर स्थित अपने किराए के घर में छुपाकर रख दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
इसी दौरान फिर मिनल निकुंज अपने बॉयफ्रेंड व उसके साथियों के द्वारा जशपुर में पार्टी मनाई गई थी. पार्टी के दौरान मिनल और अनिल प्रधान व एक अन्य साथी को छोड़कर बाकी आरोपी काम का बहाना बनाकर वापस जशपुर लौट गए. शाम को जब आरोपिया मिनल निकुंज व अनिल और उसका साथी वापस अपने रानी बगीचा जशपुर स्थित किराए के मकान में आए तो पाया कि घर में छुपाकर रखे सूटकेश के माल को किसी ने चुरा लिया था.
चोरी की रकम से आरोपियों ने 25 लाख की हरियर कार ख़रीदे. इसी दौरान आरोपिया मिनल निकुंज के घर वालों को चोरी का पता चलने पर सभी आरोपी फरार हो गए. रिपोर्ट के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने रांची के होटल से पकड़ा. पूछताछ में जुर्म करना आरोपियों ने कबूल किया. 14 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपियों के कब्जे से एक हरियर कार, 1 सोने का कड़ा, 100 ग्राम,50 ग्राम और 20 ग्राम के सोने के तीन बिस्किट, 1 मंगलसूत्र, 86,300 रु नगद 1 आई फोन, 4 एंड्रॉयड फोन सहित कुल 5 मोबाइल जब्त किया है. जप्त माल की वर्तमान कीमत करीब 51 लाख 82 हजार 300 रु है. पुलिस के द्वारा अन्य फरार आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया गया है. जिनकी पता साजी की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
मिनल निकुंज, उम्र 21 साल निवासी ग्राम केराडीह रैनीडांड, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ. ग)।
अनिल प्रधान , उम्र 25 साल निवासी ग्राम बासनताला, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ. ग)
लंकेश्वर बड़ाईक उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोंडरा थाना सुरसांग जिला गुमला को दिनांक 17.12.25 को जशपुर से औत
आरोपिया अलीशा भगत उम्र 29 साल निवासी ग्राम बाधर कोना जशपुर को दिनांक 23.12.25 को ढूंढ कर हिरासत में लिया गया. और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



