10 साल की मासूम बच्ची के साथ शराब के नशे में रेप, दरिंदा गिरफ्तार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम साहू भेजा गया जेल

A 10-year-old innocent girl was raped under the influence of alcohol, the culprit was arrested, Shubham Sahu, the accused of raping the minor, was sent to jail

10 साल की मासूम बच्ची के साथ शराब के नशे में रेप, दरिंदा गिरफ्तार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम साहू भेजा गया जेल

10 साल की मासूम बच्ची के साथ शराब के नशे में रेप, दरिंदा गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है. एक शादी समारोह के दौरान 10 साल की मासूम बच्ची को एक शराबी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दूसरे गांव से शादी समारोह में शामिल होने आया था. शराब के नशे में धुत होकर उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर में चल रहे शादी समारोह में मौजूद थी. दुष्कर्म के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों को इस घटना का पता चला. परिजनों ने तुरंत बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम साहू भेजा गया जेल

बिलासपुर/सीपत :  प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 137(2) बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया.
इस मामले कि गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अपहृत बालिका की जल्द पतासाजी कर बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था. मामले के अपहृता बालिका को 9 मार्च 2025 को आरोपी शुभम साहू पिता रथराम साहू उम्र 23 साल निवासी बाम्हू थाना सीपत जिला बिलासपुर छग के कब्जे से बरामद किया गया. और आरोपी शुभम साहू ने अपहृता को बहला फुसला कर भगाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाए जाने से मामले में धारा 87, 64 एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोड़ी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI