14 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल, राज्य और केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Thousands of Anganwadi workers went on a statewide strike over 14-point demands, raised slogans against the state and central government

14 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल, राज्य और केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

महासमुंद : स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने संयुक्त मंच के बैनर तले महासमुंद जिले के हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर बैठे हैं.
संयुक्त मंच के बैनर तले महासमुंद जिले के सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ और छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली.
महिलाओं ने राज्य और केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है. बेटी बचाव बेटी पढ़ाव का नारा देने वाली राज्य और केंद्र सरकार की बेटियां भरी धूप में हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI