पुलिस को मिली महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी, आरोपिय राजलक्ष्मी गिरफ्तार, 16 किलो गांजा और 1.65 लाख किया जप्त

Police got success in arresting a woman smuggler, accused Rajlakshmi arrested, 16 kg ganja and Rs. 1.65 lakh seized

पुलिस को मिली महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी, आरोपिय राजलक्ष्मी गिरफ्तार, 16 किलो गांजा और 1.65 लाख किया जप्त

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ा प्रहार करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 16 किलो गांजा और बिक्री से मिले ₹1.65 लाख जब्त किया.
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई तेज कर दी गई है. इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी.
9 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि राजलक्ष्मी वर्मा उम्र 27 साल निवासी यादव नगर, तिफरा, पानी टंकी के खंडहर के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है. इस खबर पर सिरगिट्टी पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और महिला के पास से 16 किलो गांजा (कीमत ₹1.60 लाख) और बिक्री से मिले ₹5,000 जब्त किया.
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत जुमर 113/2025 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI