सर्वाधिक मतों से पार्षद बने आसिफ मेमन नगर पालिका व अब्दुल समीम खान बने नगर पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष, लगातार चौथी बार उप सरपंच बने इमरान खान

Asif Memon became councillor with the highest number of votes and Abdul Samim Khan became vice president of Nagar Panchayat Chhura, Imran Khan became deputy sarpanch for the fourth consecutive time

सर्वाधिक मतों से पार्षद बने आसिफ मेमन नगर पालिका व अब्दुल समीम खान बने नगर पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष, लगातार चौथी बार उप सरपंच बने इमरान खान

सर्वाधिक मतों से पार्षद बने आसिफ मेमन नगर पालिका उपाध्यक्ष

गरियाबंद : नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को पालिका उपाध्यक्ष का भी निर्वाचन किया गया. जिसमें लगातार चार बार के पार्षद आसिफ मेमन को र्निविरोध नगर पालिका उपाध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी.
मेमन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आसिफ़ मेमन लगातार चार बार के पार्षद और अजेय योद्धा है. इस बार के चुनाव में वार्ड बदलने के बाद भी रिकॉर्ड 370 मतों से जीत दर्ज की थी. सदैव जन सेवा में समर्पित रहते है. 20 साल से पार्षद हैं. पालिका के समस्याओं को बारिकी से समझते है. उनके अनुभव का फायदा नगर पालिका को मिलेगा.
पूर्व अध्यक्ष मेमन ने कहा कि नगर पालिका में इस बार अच्छी टीम जीत कर आई है. अध्यक्ष रिखीराम यादव के साथ ही सुरेंद्र सोनटेके, विष्णु मरकाम ओर आसिफ मेमन अनुभवी होने के साथ ही आपसी तालमेल अच्छा है. रिखीराम यादव और आसिफ मेमन के नेतृत्व में पूरी पालिका की टीम बेहतर काम करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अब्दुल समीम खान बने नगर पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष,

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को नगर पंचायत के सभागृह मे सम्पन्न हुआ. नगर पंचायत के सभागृह मे पीठासीन अधिकारी रामसिंह सोरी अनुविभागीय अधिकारी छुरा द्वारा सम्पन्न कराया गया.
कांग्रेस पार्टी के तरफ से पार्षद समीम खान ने उपाध्यक्ष के लिए फ़ार्म भरा वही भारतीय जनता पार्टी से उपाध्यक्ष के लिये पार्षद संगीता दीक्षित ने फार्म भरा उपाध्यक्ष चुनने कुल नपा अध्यक्ष सहित 16 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगीता दीक्षित को 7 वोट मिले वही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल समीम खान को 9 वोट मिले.
जैसे ही पीठासीन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के लिये कांग्रेस पार्टी के पार्षद अब्दुल समीम खान की नाम की घोसणा की वैसे ही नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष समर्थको ने नारेबाजी करते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए नवनियुक्त नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान को कांधे मे उठाकर नगर भ्रमण करते हुए राजमहल पहुंचे. जहा राजमहल परिवार द्वारा नगर पंचायत छुरा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान का स्वागत किया गया.
उल्लेखनीय है की पूर्व मे अब्दुल समीम खान नगर पंचायत छुरा के पार्षद थे. वही 2015 के चुनाव मे भी वे उपाध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके है. नगर मे उनकी छवि स्वच्छ व मिलनसार नेता के रूप मे जाने जाते हैं. उनके जीत पर बालमुकुंद मिश्रा,नथनम शर्मा, यशपेंद्र शाह, इस्माइल मेमन,अब्दुल समद खान, मक्कू दीक्षित, रमेश शर्मा, चमन साहू,अवधेश प्रधान, सज्जन शर्मा, अफजल खान, हारून अली, बंटी खान अखिल चौबे, संदीप सोनी, छोटा खान सहित बड़ी संख्या मे उनके समर्थको ने उन्हें बधाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

लगातार चौथी बार तुमान के उप सरपंच बने इमरान खान

कोरबा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम पंचायत तुमान में युवा इमरान खान लगातार चौथी बार उपसरपंच निर्वाचित हुए. इमरान खान लगातार 2010 से अब तक ग्राम पंचायत तुमान के उपसरपंच के पद पर बने हुए हैं. इमरान खान तुमान में युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं. जिससे युवाओं के द्वारा हर चुनाव में इमरान का समर्थन किया जाता है.
तुमान के वार्ड क्रमांक 2 से विजेता होकर इमरान खान ने उपसरपंच का चुनाव जीता है. इमरान खान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का भी दायित्व निभा रहे हैं. ग्राम पंचायत तुमान में 19 वार्ड है. पिछले दिनों उपसरपंच के चुनाव में उनके खिलाफ लड़ रहे प्रत्याशी ने सिर्फ 6 वोट हासिल किया. वही इमरान खान ने 14 वोट हासिल किया.
इमरान खान ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने युवा साथियों और ग्राम पंचायत तुमान के लोगों को दिया है. इमरान ने कहा कि ग्राम पंचायत तुमान के शिक्षा स्वस्थ, एवं साफ सफाई एवं ग्राम विकास में उनका पूरा सहयोग रहेगा.
 इमरान खान के इस शानदार जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह ने उन्हें बधाई दी. इमरान खान डॉक्टर पवन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं. ग्राम पंचायत तुमान के उपसरपंच बनने पर ग्राम पंचायत तुमान के युवा गणेश सेन, ओमप्रकाश, शनिच मिंज, विष्णु, गजानंद, एजाज खान एवं सभी ग्राम वासी ने बधाई दी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI