आत्मानंद पुजारी स्कूल की 12वीं की छात्रा की हार्टअटैक से मौत, इधर बाइक चलाते युवक को आया अटैक, कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा

A 12th class student of Atmanand Pujari School died of a heart attack, while a young man riding a bike suffered a heart attack, the risk of heart diseases is increasing at a young age

आत्मानंद पुजारी स्कूल की 12वीं की छात्रा की हार्टअटैक से मौत, इधर बाइक चलाते युवक को आया अटैक, कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा

आत्मानंद पुजारी स्कूल की 12वीं की छात्रा की हार्टअटैक से मौत

रायपुर : रायपुर के राजातालाब स्थित आत्मानंद पुजारी स्कूल की 12वीं कक्षा की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 12 वी क्लास की छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है. मौत स्कूल में नहीं हॉस्पिटल में हुई है. स खबर के बाद स्कूल में शिक्षक छात्र शोक में डूब गए.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा  स्कूल नहीं गई थी और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अचानक मिली इस खबर से स्कूल के शिक्षक और छात्र गहरे शोक में हैं.
चिकित्सकों का कहना है कि हाल के वर्षों में हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक रुप से बढ़े हैं. और अब 20 साल से कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि कम उम्र में ही डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. जो दिल की बिमारी किबदी वजह बन रही हैं. कई बार लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. जिससे हालात नाजुक हो जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बाइक चलाते युवक को आया अटैक

सरगुजा : सरगुजा के रिंग रोड स्थित मंजूषा एकेडमी के सामने मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान सीरिल तिर्की के रूप में हुई है. जो विषभ हाउस में माली के रूप में काम करता था.
मिली जानकारी के मुताबिक चलते-चलते उसे अचानक हार्ट अटैक आया. जिसके कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई. यह पूरी घटना पास ही में लगे एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देश में हार्ट अटैक से मौत मामले हाल फिलहाल लगातार बढ़ रहे हैं. बहुत से लोग हार्ट अटैक के लक्षणों को समझने में कंफ्यूज होते हैं और कुछ लक्षणों को इग्नोर करना जान के लिए भारी पड़ जाता है. आजकल हार्ट अटैक से मौत के मामलों में 20 से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं. इस समस्या के बढ़ने का एक वजह ये भी हैं कि कम उम्र में ही लोग डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
सीने में दबाव या दर्द
सांस लेने में तकलीफ
अचानक पसीना आना
मतली या चक्कर आना
हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द
बचाव के उपाय
रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें
संतुलित और कम तेल वाला भोजन लें
धूम्रपान और शराब से परहेज करें
ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराएं
तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान अपनाए
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB