बोईरगांव में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, गांव में शोक और चिंता का माहौल, मैनपुर क्षेत्र में आत्महत्या का 8वां मामला, उठ रहे कई तरह के सवाल
A 26-year-old man hanged himself in Boirgaon, leaving the village in mourning and anxiety. This is the eighth suicide in the Mainpur area, raising numerous questions.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बोईरगांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 26 साल के युवक राजेश ध्रुव ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह खौफनाक कदम युवक ने बीती रात करीब 12 बजे उठाया. परिजनों को जब घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर में दो भाइयों में सबसे छोटा था. जवान बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाल के दिनों में यह खुदकुशी (फांसी) का 8वां मामला बताया जा रहा है. एक ही क्षेत्र में लगातार आ रहे ऐसे मामलों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है.
घटना की खबर मिलते ही मैनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.
मैनपुर पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है. ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस हर एंगल से इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



