दिनदहाड़े जंगली सूअर का हमला, महुआ की रखवाली कर रहे युवक को कर दिया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल
A wild boar attacked a young man guarding a Mahua tree in broad daylight, leaving him bleeding and hospitalized, creating panic in the area.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में छुरा। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चरौदा कमारपारा में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब महुआ की रखवाली करने गए एक युवक पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक चरौदा कमारपारा निवासी बसंत कमार (पिता रामसिंग कमार) बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अपने खेत में महुआ फूल की रखवाली करने गया था. इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले एक आक्रामक जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया. युवक कुछ समझ पाता उससे पहले ही सूअर ने पेट के पास गंभीर चोट पहुंचाई. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
घायल हालत में बसंत कमार ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव तक पहुंचा. परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गहरा घाव आया है. लेकिन फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे इलाकों में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
दिनदहाड़े हुए इस हमले ने एक बार फिर जंगल से लगे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



