नवापारा में जवारा विसर्जन के बाद युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

After the immersion of the Jawara in Navapara, a youth was attacked with a sharp weapon, the police arrested three accused including a minor and sent them to jail.

नवापारा में जवारा विसर्जन के बाद युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोबरा नवापारा  : रायपुर जिला के नवापारा में जवारा विसर्जन के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है. यह मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार कसेरपारा नवापारा निवासी कैलाश कंसारी उम्र 48 साल ने 27 मार्च 2026 को थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जवारा विसर्जन के बाद उनका छोटा भाई गोवर्धन कंसारी अपने दोस्त लोकेश कंसारी के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे दिलीप शाह अस्पताल के सामने सदर रोड पर पहले से मौजूद आरोपी विनय कंसारी, विक्की कंसारी और एक नाबालिग ने उसे रोक लिया.
आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. इसी दौरान आरोपी विनय कंसारी ने धारदार चाकूनुमा थर्माकोल कटर से गोवर्धन कंसारी के पीठ पर जानलेवा हमला कर कर दिया. गंभीर रूप से घायल गोवर्धन कंसारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल थर्माकोल कटर भी बरामद किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB