आरंग में गुंडागर्दी: सोनकर समाज के भवन पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, JCB ड्राइवर समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Hooliganism in Arang: A JCB vandalized a building belonging to the Sonkar community; police took strict action, arresting three people, including the JCB driver, and sending them to jail.

आरंग में गुंडागर्दी: सोनकर समाज के भवन पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, JCB ड्राइवर समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर /आरंग : राजधानी रायपुर से लगे आरंग में सोनकर समाज के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग के वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज द्वारा अपने सामाजिक फंड से एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था. भवन का काम कुर्सी (प्लिंथ लेवल) तक पूरा हो चुका था. लेकिन कुछ समय से काम रुका हुआ था.
इस दौरान 12 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे आरोपियों ने एक जेसीबी की मदद से न सिर्फ निर्माणाधीन भवन को पूरी तरह से ढहा दिया। बल्कि वहां लगे सरकारी बोर पंप को भी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है. जिनमें अविनाश साहू उर्फ विक्की (निवासी: महामायापारा, आरंग), गजेंद्र लोधी (उम्र 19 साल, निवासी: ठाकुर दियापारा, आरंग) और सतीश साहू JCB ड्राइवर, उम्र 24 साल, निवासी: भलेरा) शामिल है.
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 अप्रैल 2026 तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें आरंग अदालत में पेश किया गया. जहां से तीनों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB