हाइवा ने खड़ी क्रूजर को मारी टक्कर, झाड़-फूंक कराने जा रहे 2 की मौत, एक ही परिवार के 9 घायल, गाड़ी छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार

A Hiva collided with a parked cruiser, killing two people on their way to an exorcism center, injuring nine members of the same family. The driver fled after abandoning the vehicle.

हाइवा ने खड़ी क्रूजर को मारी टक्कर, झाड़-फूंक कराने जा रहे 2 की मौत, एक ही परिवार के 9 घायल, गाड़ी छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 9 लोग घायल हो गए. गिधपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूज़र को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हुए हैं. हादसे के बाद हाईवा चालक फरार है. यह हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को रात करीब 2 बजे चिखली घाट की तरफ रेत लेने जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूज़र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी.
इस हादसे में 70 वर्षीय शांति बाई कमल और 18 वर्षीय युगल किशोर कमल की मौत हो गई. युगल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शांति बाई ने खरोरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए. घायलों में ज्योति कमल (25), नेहा कमल (21), संतोष, भूषण, जोगेंद्र (21) और उमा भारती (21) शामिल हैं. इनमें से कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित गांव तेलासी के रहने वाले हैं. वो बीमार किशोरी को झाड़-फूंक कराने जा रहे थे. राहत की बात यह रही कि बीमार किशोरी हादसे के समय वाहन में नहीं थी और सुरक्षित बच गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाईवा चालक की तलाश कर रही है. साथ ही हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t