नहर के अंदर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, शराब के नशे में फिसलकर गिरने से मौत की आशंका, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

The body of an unidentified youth was found in a canal, causing widespread panic in the area. He died due to a drunken fall and slipping. Police are investigating CCTV footage.

नहर के अंदर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, शराब के नशे में फिसलकर गिरने से मौत की आशंका, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

दुर्ग : भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. नहर के किनारे सुबह कुछ लोग टहल रहे थे. तभी अचानक उन्हें नहर के किनारे शव को तैरते देखा. इसके बाद इसकी खबर खुर्सीपार थाने को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर छोटी पुलिया के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पानी के भीतर एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा. जिसके बाद भिलाई-3 पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया गया.
नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए शुरुआती जांच शुरु की. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत इकठ्ठा किया.
मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद उम्र 44 साल के रुप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. ताकि यह साफ हो सके कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन हालात में हुई.
नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी रहता है. कुछ लोग बैठकर शराब भी पीते हैं. हालांकि शव के आसपास के इलाके में शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली है. पुलिस नहर के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है. फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t