पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी गैंगवार, शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

A bloody gang war erupted due to an old rivalry; a man was fatally stabbed by his friend during a drinking party; five suspects, including a minor, have been arrested.

पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी गैंगवार, शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है. यह मामला थाना तेलीबांधा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक, घायल और आरोपी आपस में परिचित थे और मित्रता के बावजूद उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया गया है कि दीपावली के समय हुए आपसी झगड़े और विवाद के बाद से उनके बीच मनमुटाव बना हुआ था. इसी पुरानी रंजिश के चलते 11 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे यह वारदात हुई.
वारदात के समय मृतक आदित्य कुर्रे और उसका साथी अभय सारथी आरोपी लोकेश विश्वकर्मा के घर के पास पहुंचे थे. इसी दौरान लोकेश विश्वकर्मा ने अपने भाई आकाश विश्वकर्मा और अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
इस हमले में आदित्य कुर्रे को गंभीर चोटें आईं. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अभय सारथी को भी गंभीर रुप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश विश्वकर्मा और आकाश विश्वकर्मा सगे भाई हैं और दोनों के नाम थाना की गुंडा सूची में दर्ज हैं. इसके अलावा मृतक और आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा एवं थाना सिविल लाइन में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होना भी सामने आया है. जिससे साफ होता है कि सभी का आपराधिक इतिहास रहा है.
वारदात की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए हैं.
इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 103 और 3(5) के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश विश्वकर्मा (उम्र 25 साल), दिव्यांश ध्रुव (उम्र 20 साल), अनुज यादव (उम्र 19 साल) और आकाश विश्वकर्मा (उम्र 24 साल) शामिल हैं.
इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश लगातार की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
रायपुर पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील किया कि किसी भी विवाद को हिंसा का रुप न दें और कानून का सहारा लें.
गिरफ्तार आरोपी
01. लोकेश विश्वकर्मा पिता नरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर
02. दिव्यांश ध्रुव पिता जग्गन्नाथ ध्रुव 20 साल निवासी श्याम नगर थाना तेलीबांधा, रायपुर
03. अनुज यादव पिता त्रिलोचन यादव उम्र 19 साल निवासी बजरंग चौक के पास, पुराना राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर
04. आकाश विश्वकर्मा पिता नरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर
05. नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB