50 गांवों में बिजली के लिए तरस रहे लोग, तंग आकर हजारों ग्रामीणों ने 14 घंटे तक किया नेशनल हाईवे जाम, प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

Fifty villages are starving for electricity; thousands of villagers, fed up with the lack of electricity, blocked the national highway for 14 hours, and the administration has given written assurances.

50 गांवों में बिजली के लिए तरस रहे लोग, तंग आकर हजारों ग्रामीणों ने 14 घंटे तक किया नेशनल हाईवे जाम, प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के गौरगांव क्षेत्र में ग्रामीणों ने बिजली की सुविधा नहीं मिलने के विरोध में नेशनल हाईवे 130C पर 14 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. यह हाईवे उड़ीसा और देवभोग क्षेत्रों को गरियाबंद से जोड़ता है. ग्रामीणों ने 14 घंटे बाद चक्का जाम खत्म कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक 8 पंचायतों के करीब 50 गांवों में ग्रामीण बिजली के बिना जीवन यापन करने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहा कि बिजली के लिए लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसी नाराज़गी के चलते ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे से हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जो रात 9 बजे तक जारी रहा, इस दौरान 1000 से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे. प्रशासन ने पहले एसडीएम और फिर अपर कलेक्टर को समझाने के लिए भेजा. लेकिन ग्रामीण सिर्फ बिजली लगाने की तारीख पूछते रहे. आख़िरकार प्रशासन ने लिखित आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया.
चक्का जाम के दौरान ग्रामीण सैकड़ों ट्रैक्टरों में अपने लिए 7 दिन का राशन लेकर आए थे. और सड़क किनारे बड़े-बड़े चूल्हों में खाना तैयार किया गया. यह दर्शाता है कि ग्रामीणों ने अपने हक के लिए पूरी तैयारी के साथ विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र टाइगर प्रोजेक्ट एरिया में आता है. लेकिन अगर उनके ऊपर से तार गुजरकर देवभोग को बिजली पहुंचा सकता है. तो उन्हें बिजली क्यों नहीं दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB