बॉयफ्रेंड ने मामूली विवाद पर बार में शराब की बोतल से हमला कर गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, फिर गले लगाकर रोया, लाइव वीडियो आया सामने
A boyfriend attacked his girlfriend with a liquor bottle in a bar over a minor dispute, then hugged her and cried, live video surfaced.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. रायपुर में आजाद चौक इलाके के जिलेट बीयर बार में 21 दिसंबर को युवती पर हुए जानलेवा हमला हुआ था. जिससे युवती गंभीर रुप से घायल हो गई थी. करीब 23 दिन तक मौत से लड़ने के बाद युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है और परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गीता नगर इलाके की रहने वाली वेदिका सागर का सुनील राव उर्फ शीनू उम्र 28 साल से प्रेम सम्बन्ध था. 21 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे दोनों बार पहुंचे और खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया.
टेबल पर खाना और शराब मंगवाई गई थी. प्रेमिका पहले किसी बात पर वेदिका नाराज हुई. उसने शराब की बोतल उठाई लेकिन वापस रख दी. इसके बाद शीनू अचानक भड़क गया. गुस्से में शीनू ने पहले वेदिका के सीने पर थप्पड़ मारा। फिर शराब की बोतल से लगातार तीन बार सिर पर हमला किया। तेज वार से वेदिका की आंख, होंठ और सिर फट गया. खून बहने लगा. जब वह दर्द से चीखती रही तो आरोपी ने उसे बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया.आंख और चेहरा फट गया.
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेदिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह नाजुक हालत में 23 दिनों तक जिंदगी से लड़ती रही. लेकिन 12 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई.
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन आजाद चौक थाना पहुंचे और नारेबाजी कर आरोपी पर हत्या की धारा (302 IPC) लगाने की मांग की है.
विवाद किस वजह से हुआ. पुलिस जांच कर रही है. वहीं युवती को मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया. इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा. युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया. इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी। जिससे सिर फट गया हमले के बाद युवक ने युवती को गले लगाकर रोया और फिर भाग गया.
सीएसपी ईशू अग्रवाल ने कहा कि 21 दिसंबर को बार में युवती पर हमला हुआ था. आरोपी पहले से जेल में है. युवती की मौत के बाद अब केस में धाराएं बढ़ाकर हत्या का अपराध जोड़ा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



