अभनपुर की मीटिंग में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, गुस्साए जनपद सदस्यों ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन, धनेश्वरी डांडे का गंभीर आरोप

Officers and employees were absent from the meeting in Abhanpur, and angry district members protested by raising slogans. Dhaneshwari Dandé made serious allegations.

अभनपुर की मीटिंग में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, गुस्साए जनपद सदस्यों ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन, धनेश्वरी डांडे का गंभीर आरोप

अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर जनपद कार्यालय में होने वाली सामान्य सभा की मीटिंग हुई. जिसमें पहले से सुचना देने के बावजूद ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. अक्सर यहाँ यही हाल देखा जा रहा है. जिससे गुस्साए जनपद सदस्यों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. और  विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी छग की महिला प्रदेशाध्यक्ष और जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12 तारीख को जनपद पंचायत अभनपुर में जनपद सदस्यों का सामान्य सभा की मीटिंग राखी गई थी. जिसमें तहसीलदार अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज कराई गई थी और सभी अधिकारी कर्मचारी को अवगत कराया गया था. सभी को मीटिंग में अनिवार्य रुप से आना है यह सूचना जारी सभी अधिकारी को किया गया था लेकिन 2-3 अधिकारी उपस्थित थे. बाकी अधिकारी ढाई से तीन बजे आए.
उन्होंने कहा कि चुनाव हुए लगभग साल भर हो गया. जिसमें 26 विभाग आते हैं और किसी भी अधिकारी का कोई परिचय नहीं. कोई अधिकारी से मेल मुलाकात नहीं हुई है. अभनपुर जनपद में मनमानी चल रही है और इस पर सत्ता पक्ष के अध्यक्ष खामोशी से बैठे हुए हैं. भारी विरोध करने के बावजूद किसी तरह की कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. जिससे प्रशासन  को संरक्षण मिल रहा है और शासन में बैठे दोनों मिलकर आम जनता की आवाज को दबाने की कोशिश किया जा रहा है
उन्होंने आरोप लगाया कि अभनपुर में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है. किसी भी तरह का कोई जवाबदारी नहीं दिखाई दे रही है. अधिकारी अपने हिसाब से मनमानी कर रहे हैं. जिसमें अधिकारी-कर्मचारी सभी मदद रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अभनपुर में खुला भ्रष्टाचार देखा जा रहा है. सवाल पूछने पर या लिखित में भी देने पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया या जानकारी नहीं दी जाती है. मीटिंग भी सुचारु रुप से प्रत्येक महीने नहीं होती है. और अगर मीटिंग होती है तो किसी भी प्रकार की अधिकारी द्वारा आए प्रतिनिधि को पूछा जाता है. तो यह मेरी बड़े अधिकारी जानेंगे कहकर बात टाल दी जाती है. और हमेशा गोल-गोल जवाब मिलता है. अभी तक जनपद में किसी भी तरह की कार्य योजनाओं की कोई जानकारी नहीं है. खान-खनिज से लेकर 26 विभागों में क्या चल रहा है यह किसी को पता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अभनपुर जनपद खुलेआम  भ्रष्टाचार में देखा जा रहा है और हमारे विधायक उनका सहयोग कर रहे हैं. जबकि विधायक का यह कर्तव्य नहीं है कि वह उसे मीटिंग में आकर बैठे. लेकिन ऑलरेडी प्रतिनिधि उनके अध्यक्ष महोदय जी के पति को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है. ताकि उसका सहयोग कर सके और पल-पल की खबर विधायक को दिया जाए और कुछ बातें जब मीटिंग में होती है तब विधायक जी को जानकारी कर तुरंत मीटिंग में बुलाया जाता है. दबाव पूर्व जनपद में भ्रष्टाचार हो रहा है. जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी और सत्ताधारी लोगों की मिलीभगत है.
उन्होंने बताया कि 24 ,25 15 विधि का निधि अभी तक जारी नहीं हुआ है. जिसकी वजह से विकास कार्य भी नहीं हो प् रहा है. 
 गुस्साए जनपद सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर  11 जनपद सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर श्रीमती रानू दिलीप बंजारे, श्रीमती सारिका गोवर्धन साहू, श्रीमती तनु महेश साहू, श्रीमती सरिता ताराचंद साहू, श्रीमती कुंती लखन साहू, श्रीमती चित्रलेखा दीपक तारक, रामेश्वर निषाद, संजू गिरी गोस्वामी, श्रीमती मेनका संजय पटेल, कमल तारक और श्रीमती धनेश्वरी मेलाराम डांडे मौजूद रहे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB