राखी थाने के कांस्टेबल और उनकी पत्नी पर जानलेवा, धमकी देने के भी आरोप, वाहन सौदे से बढ़ा विवाद, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A constable at Rakhi police station and his wife were accused of murder and threats, a dispute escalated over a vehicle deal, causing a stir in the department, and police investigating.
रायपुर : राखी थाने में पदस्थ कांस्टेबल कोमल साहू और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. घटना वाहन खरीद-बिक्री से जुड़े विवाद के चलते हुई बताई जा रही है. मामले ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद एक गाड़ी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर ओम अग्रवाल नामक व्यक्ति ने कांस्टेबल कोमल साहू, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी व्यक्ति खुद को डीआईजी और कुछ राजनीतिक नेताओं का करीबी बताकर लगातार धमकाता रहा है. आरोप है कि इसी असर का इस्तेमाल कर वह दबाव बनाने और प्रताड़ित करने की कोशिश करता था. वारदात के बाद कांस्टेबल कोमल साहू अपनी पत्नी के साथ टिकरापारा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है और घटनास्थल और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद की जड़ वाहन लेन-देन से जुड़ा वित्तीय मामला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



