जेल में बंद बेटे को छुड़ाने का झांसा देकर आरक्षक ने छुआ महिला का प्राइवेट पार्ट, थाने के बाहर जुटी भीड़, दुष्कर्म का मामला दर्ज, सस्पेंड

A constable, under the pretense of freeing her son from jail, touched a woman's private parts, a crowd gathered outside the police station, a rape case was registered and he was suspended.

जेल में बंद बेटे को छुड़ाने का झांसा देकर आरक्षक ने छुआ महिला का प्राइवेट पार्ट, थाने के बाहर जुटी भीड़, दुष्कर्म का मामला दर्ज, सस्पेंड

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक महिला ने आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर थाने के सामने भीड़ जुट गई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. एएसपी पद्मश्री तंवर ने महिला का बयान दर्ज किया. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला पुरानी भिलाई थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक अरविंद मेढ़े पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने कहा कि मेरा बेटा जेल में बंद है. जिसे छुड़ाने के नाम पर आरक्षक ने मेरे साथ शारीरिक शोषण किया है.
नाबालिग बेटे को कार्रवाई से बचाने आरक्षक ने संबंध बनाने की डिमांड की थी. शाम को महिला को सिरसा गेट के पास बुलाया. फिर अपनी गाड़ी में बैठकर ले गया और शारीरिक शोषण किया. सुबह महिला ने पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. बताया जा रहा कि एक माह पहले ही आरक्षक की शादी हुई थी.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर जरुरी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामला सामने आने के बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t