बुआ-फूफा के बीच लड़ाई, बीच बचाव करने आई भतीजी को फूफा ने मारा थप्पड़, नाराज बुआ ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती, FIR दर्ज
A fight broke out between an aunt and an uncle, who slapped his niece who came to intervene. The angry aunt drank poison and was hospitalized. An FIR was filed.
रायपुर : सतनामी पारा में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. जहां बुआ-फूफा के बीच लड़ाई में बीच बचाव करने आई भतीजी को फूफा ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्से में बुआ ने जहरीली दवाई पी ली. अब वह अस्पताल में एडमिट है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं
मिली जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी पर कैरेक्टर का शक करते हुए गाली-गलौज कर रहा था. भतीजी इसी मामले में बीच बचाव करने आई थी. परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
कुमारी खुशबू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बुआ और फुफा महादेव रकसेल के बीच 12 नवंबर को विवाद और मारपीट हुई थी. 18 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह शंकर नगर स्थित घर पर थीं. तभी महादेव रकसेल और उनकी मां ने बुआ पर कैरेक्टर से जुड़ा गलत आरोप लगाते हुए गाली-गलौज किया. खुशबू ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बाल पकड़कर खींचा. थप्पड़ मारे. जिससे उनके चेहरे और सिर में चोटें आईं है.
बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते खुशबू की बुआ ने गुस्से में जहरीली दवाई पी ली. जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. परिजनों ने उन्हें फौरन शंकर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



