गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, उजाला होने से पहले बुझ गया चिराग 

Lightning strikes the village, tragically killing a 13-year-old child, mourning grips the village, family mourns, and the lamp goes out before daylight.

गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, उजाला होने से पहले बुझ गया चिराग 

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां आकाशीय बिजली गिरने से 13 साल के खीर सागर यादव की मौत हो गई, यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे की बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक खीर सागर यादव मूल रूप से ग्राम धारनीधोड़ा का निवासी था. लेकिन वह अपने नाना-नानी के गांव मुरगुड़ा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना के समय अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की वजह से उसके बाएं कान के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और बाल पूरी तरह जल गए. हादसे के फौरन बाद परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस दिल दलह देने वाले हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t