NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, मालवाहक वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक और किशोरी की मौके पर मौत, पसरा मातम
A tragic road accident on NH-43, a high-speed bike collided with a cargo vehicle, killing a young man and a teenager on the spot, causing mourning.
अंबिकापुर : अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे-43 पर पटना थाना क्षेत्र के महोरा गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकरा गई. जिसमें युवक और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों को बचने का कोई मौका नहीं मिल सका.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के ग्राम टेंगनी निवासी यज्ञ सिंह उम्र 18 साल अपनी बाइक से ग्राम छोटे झूमर की मनीषा सिंह उम्र 16 साल को बैठाकर पटना क्षेत्र की तरफ जा रहा था.
चश्मदीदों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर वह सीधे सामने से आ रहे वाहन से जा भिड़ी. जोरदार टक्कर की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



