पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी आरोपी भीखम गिरफ्तार

A young neighbor entered the house and stoned a father and daughter to death. The double murder caused a sensation in the area. The accused, Bhikham, was arrested.

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी आरोपी भीखम गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के खैरपाली गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पिता और उनकी बेटी की हत्या कर दी. जबकि घर की बुजुर्ग महिला गंभीर रुप से घायल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया पुलिस को मंगलवार 18 नवंबर 2025 को ग्राम खैरपाली से एक गंभीर घटना की खबर मिली जिसमें एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आई, खबर मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और एफएसएल टीम, थाना स्टाफ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.
जांच में पता चला कि खैरपाली निवासी रत्थूराम पटैल उम्र 70 साल के घर उसके पड़ोसी भीखम पटैल उम्र 25 साल ने घुसकर हमला किया. जिसमें रत्थूराम और उनकी बेटी खीरबाई उम्र 45 साल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. जबकि उनकी पत्नी फोटो बाई उम्र 80 साल गंभीर रुप से घायल हो गई.
मृतक के पुत्र रमेश पटैल उम्र 40 साल ने बताया कि आरोपी रायपुर में काम करता था और कुछ दिनों से गांव में अपने नाना के यहां रह रहा था. उसने कई बार गुस्से में पड़ोसियों से झगड़ा करने की प्रवृत्ति दिखाई थी और मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उसने अचानक हमला कर यह वारदात कर दी.
शिकायत के आधार पर खरसिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 585/25 धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर फौरन हिरासत में लिया. मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के मेमोरेंडम पर वारदात में इस्तेमाल सीमेंट का पत्थर और आरोपी के पहने हुए कपड़े-शर्ट और जींस जप्त किए गए. मामला दर्ज करने और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आरोपी भीखम पटैल पिता गेंदराम पटैल निवासी खैरपाली को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. 
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम के एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, जागेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक विशोप सिंह, अनूप मिंज, योगेश साहू ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का जल्द पटाक्षेप किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t