नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान और मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Unidentified body found by the canal; incident sparks a sensation in the area. Police are working to uncover the identity and the mystery behind the death; awaiting the post-mortem report.

नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान और मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोरबा : इमलीडुग्गू बाईपास स्थित नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
शव की हालत और पहनावे के आधार पर मृतक की उम्र लगभग 42 साल आंकी जा रही है. कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास के दुकानदारों, नहर किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों से पूछताछ शुरू कर दी है. इसके साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने शव की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में मदद करने की अपील की है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t