कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, बुलेट की ठोकर से दो महिलाएं घायल, दो बाइक की टक्कर एक युवक की गई जान, दूसरा घायल

A container hit a bike and a woman died, two women got injured after being hit by a Bullet, two bikes collided and one young man died and another got injured

कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, बुलेट की ठोकर से दो महिलाएं घायल, दो बाइक की टक्कर एक युवक की गई जान, दूसरा घायल

कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत

धर्मजयगढ़ : धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र से सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है. जिसमें माल वाहक कंटेनर ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया. टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है वही पति को हल्की चोट लगने की जानकारी मिली है.
मिली जानकारी मुताबिक बाइक सवार दंपति करीब 2 बजे धर्मजयगढ़ से अपना निजी काम खत्म कर खम्हार की तरफ जा रहे थे. उसी समय सामने से तेज रफ्तार की माल वाहक कंटेनर आ रही थी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक में पीछे बैठी महिला रामदुलारी पति दिलबोध उम्र 42 साल निवासी बायसी धर्मजयगढ़ की मौके पर मौत हो गई.
मौके पर गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया था स्थानीय प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों को राहत राशि देने के बाद चक्का जाम खोल दिया. पुलिस मौके पर मौजूद रही. वही शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बुलेट की ठोकर से दो महिलाएं घायल

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही : पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी में तेज रफ्तार का कहर नजर आया है. तेज रफ्तार बुलेट से स्टंट बाजी की वजह से दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई. पूरा मामला ग्राम सकोला का है.
तेज रफ्तार और लापरवाही से बुलेट चलाने के दौरान दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई. घायलों में दिल्ली से मायके घूमने आए स्वाति शर्मा और उनकी भाभी सपना शर्मा शामिल है. दोनों अपने घर से बाहर टहलने निकली थी. इस दौरान गांव के ही प्रिंस शर्मा ने तेज रफ्तार बुलेट से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वाति शर्मा के पैर की दो हड्डी टूट गयी साथ ही सर पर गंभीर चोट आई.
वहीं सपना शर्मा के रीढ़ की हड्डी, कमर व सिर में गंभीर चोट आई. जिन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेजा गया. घटना के बाद प्रिंस शर्मा अपनी बाइक बुलेट छोड़कर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. वही पुलिस ने प्रिंस शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दो बाइक की टक्कर एक युवक की गई जान, दूसरा घायल

बिलासपुर/कोटा : दो बाइक में आमने सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वही दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौहारखार स्थित ग्लोबल स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रमोद कुमार साहू के रुप में हुई. जो ग्राम खरगहनी का निवासी था.
प्रमोद कुमार साहू दोपहर 12:30 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल नम्बर CG10 EH 0564 से कोटा की तरफ निकला था. करीब 1 बजे जब वह मौहारखार स्थित ग्लोबल स्कूल के पास पहुंचा. तभी सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल नम्बर CG10 BT 2291 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी.
इस जोरदार टक्कर में प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को बचने का कोई मौका नहीं मिला. मृतक के नाना जनक राम साहू फॉरेस्ट विभाग से सेवानिवृत्त हैं. और वर्तमान में खरगहनी में निवासरत हैं. उन्होंने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB