हादसे का शिकार हुआ बैगा परिवार, गांव में ट्रैक्टर पलटने से नौसिखिया ड्राइवर की मौत, तीन घायल, एक ही हालत नाजुक, रेफर

Baiga family became victim of accident, novice driver died after tractor overturned in the village, three injured, one critical, referred

हादसे का शिकार हुआ बैगा परिवार, गांव में ट्रैक्टर पलटने से नौसिखिया ड्राइवर की मौत, तीन घायल, एक ही हालत नाजुक, रेफर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला में बैगा परिवार सुबह हादसे का शिकार हो गया. एक गिट्टी से भरै ट्रैक्टर अनियत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. ट्रैक्टर में बैठे 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर किया गया है.
पूरा मामला गौरेला के वनांचल ग्राम केंवची का है. जहां के सरपंच दुर्गेश सिंह उइके की ट्रैक्टर आमाडोब रिसोर्ट से ATR के अंदर स्थित रेझकी गांव के पास वन विभाग के रपटा निर्माणकार्य में लगी हुई है. बुधवार को आमाडोब रिसोर्ट के बाजू में डंप गिट्टी को ट्रैक्टर से जंगल के अंदर ले जाया जा रहा था. ट्रैक्टर अप्रशिक्षित ड्राइवर चला रहा था. तभी तेज गति ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कच्चे सड़क पर पलट गया. हादसे के दौरान गाड़ी में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासी समाज के लोग बैठे हुए थे जो मजदूरी में लगे हुए थे.
ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर मनीष बैगा उम्र 20 साल की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर में मजदूरी करने वाले 3 बैगा समाज के ही राजू बैगा उर्फ पकसु बैगा को आंख सिर और सीने में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है. अखिलेश बैगा उम्र 22 साल,को सिर और हाथ मे चोट आई है जबकि अप्रेस बैगा 20 साल को मामूली चोट लगी है. गौरेला पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB