कांग्रेस नेता के करीबी ठेकेदार ने नहीं दिए 57 लाख, मालगाड़ी के सामने कूदा आहत युवक, दाहिना हाथ कटा, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

A contractor close to a Congress leader refused to pay 57 lakh rupees. A young man jumped in front of a freight train, his right hand was severed and his condition was critical. Police are investigating.

कांग्रेस नेता के करीबी ठेकेदार ने नहीं दिए 57 लाख, मालगाड़ी के सामने कूदा आहत युवक, दाहिना हाथ कटा, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ठेकेदार से 57 लाख रुपए नहीं मिलने पर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की. इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया. नाजुक हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लोकेश चंद्राकर उम्र 27 साल बेमचा गांव का रहने वाला है. वह पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करता है. अविनाश को लोकेश को पैसे देने थे. लेकिन कई दिनों से रुपए मिलने पर लोकेश मानसिक तनाव में था.
लोकेश को निर्माण कार्यों में लगे मटेरियल और मजदूरों का पेमेंट करना था. पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें लेनदारी का जिक्र है. घटना के पहले लोकेश की पैसों को लेकर अविनाश चंद्राकर से बात भी हुई थी. जिसमें लोकेश कहता है कि वह मरने जा रहा है.
परिजनों का कहना है कि दीपावली के बाद से पेमेंट नहीं मिला था. उन्होंने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है. ठेकेदार का पक्ष जानने उससे संपर्क किया गया. लेकिन उसका मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई.
दरअसल अविनाश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है. जो कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का करीबी है. लोकेश, अविनाश को चाचा कहता है और उसी साथ पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रुप में काम करता था. आरोप है कि अविनाश चंद्राकर पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे.
दीपावली के बाद से भुगतान नहीं मिलने के कारण वह लगातार मानसिक तनाव में था. ऐसे में मंगलवार रात लोकेश सुसाइड करने बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया. जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया. अच्छी बात यह रही कि उसकी जान बच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और सिटी कोतवाली थाना पुलिस को खबर दी. इसके बाद गंभीर रुप से घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. इधर परिजन भी अस्पताल पहुंचे. लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है.
घटना के कुछ घंटे पहले लोकेश की फोन पर अविनाश चंद्राकर से बातचीत हुई थी. कॉल रिकॉर्ड में लोकेश रोते हुए अविनाश से कहता है कि वह समझ नहीं पा रहा है कि भगवान उसकी परीक्षा ले रहे हैं या फिर आप.. इस पर अविनाश जवाब देता है कि इसे एक तरह से परीक्षा ही समझो.
बातचीत के दौरान लोकेश कहता है कि पेमेंट आ गया है. लेकिन वह पिछले 5-6 दिनों से लगातार फोन लगा रहा है और उसका फोन नहीं उठाया जा रहा. इस पर अविनाश कहता है कि अब क्या समझ आया. जवाब में लोकेश कहता है कि वह मरने के लिए निकला है. ऐसे में उसे और क्या समझ आएगा.
लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि लोकेश पिछले 5 सालों से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रुप में अलग-अलग निर्माण कार्य कर रहा था. अविनाश पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे.
दीपावली के बाद से वह पैसों को लेकर काफी परेशान था. क्योंकि उसे मार्केट में निर्माण सामग्री और लेबर का भुगतान करना था. अविनाश बकाया राशि देने में टालमटोल कर रहा था और उसके कॉल भी नहीं उठा रहा था, जिससे लोकेश दबाव में था.
परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोकेश मचेवा स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य देखने निकला था. इसके बाद रात साढ़े 10 बजे हादसे की जानकारी मिली. पिता ने पुलिस को फोन कॉल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट, डायरी में दर्ज लेनदेन का हिसाब और अविनाश चंद्राकर के खिलाफ एक लिखित शिकायत सौंपी है.
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि भोला प्रसाद चंद्राकर का आवेदन मिला है. अविनाश चंद्राकर से 56 लाख रुपए की राशि लेनी थी. लेकिन भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t