अभनपुर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, इधर उरला मेटल पार्क में मिला कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
A dead body was found buried in the soil, suspicion of murder. Meanwhile, a skeleton was found in Urla Metal Park, causing a sensation in the area. Police are investigating both cases.
मिट्टी में दबा मिला शव, हत्या की आशंका
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. हत्या के बाद शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था. मृतक का शव मिट्टी में आधा दबा था और आधा बाहर निकला हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस पहुंची है. साथ ही घटना की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर शव को देखा. शव मिट्टी में आधा दबा हुआ था. और एक हाथ, पैर निकला हुआ था. बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी खबर अभनपुर पुलिस को दी.
घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची. मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक के गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज थी. मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है. मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है.
फिलहाल, मृतक को किसने मारा और इसके पीछे का वजह क्या थी. इसका अभी पता नहीं चल पाया है. रायपुर ग्रामीण पुलिस घटना की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में और खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कंकाल मिला, उरला मेटल पार्क इलाके में सनसनी
रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दिलीप उम्र 45-50 साल के रूप में की गई है. जिसकी एक महिना पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
इस मामले की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. उरला थाना पुलिस के मुताबिक फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और टीम मौके पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



