बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन को लेकर लौट रही तेज रफ़्तार कार पलटी, हादसे में मासूम बच्ची की मौत, 7 घायल, मातम में बदली खुशियां, ड्राइवर फरार

Wedding procession vehicle met with an accident; a speeding car carrying the bride overturned, an innocent girl died in the accident, 7 were injured, happiness turned into mourning, driver absconded.

बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन को लेकर लौट रही तेज रफ़्तार कार पलटी, हादसे में मासूम बच्ची की मौत, 7 घायल, मातम में बदली खुशियां, ड्राइवर फरार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. गवन (विदाई) की रस्म के बाद नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया
मिली जानकारी के मुताबिक बारात ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गई थी. शुक्रवार रात गवन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन को लेकर सभी वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनकी कार नम्बर CG 11 BJ 9084 बांकी मोंगरा के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास पहुंची। चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया.  वाहन किराए पर लिया गया था और दादर के सोनपुरी गांव का है.
इस हादसे के वक्त कार में करीब 11 लोग सवार थे. जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया., लेकिन तब तक एक मासूम बच्ची दम तोड़ चुकी थी.
हादसे में घायल हुए सात से ज्यादा लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB