जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक का मर्डर कर लगाई आग, फरार आरोपी ने की आत्महत्या, घर में गमझे से लटकती मिली लाश, मामले की जांच जारी

A disabled teacher was murdered and set on fire over a land dispute. The absconding accused committed suicide. The body was found hanging from a rope in the house. The investigation is ongoing.

जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक का मर्डर कर लगाई आग, फरार आरोपी ने की आत्महत्या, घर में गमझे से लटकती मिली लाश, मामले की जांच जारी

सक्ती : सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां हाल ही में हुए दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च 2026 को ग्राम जर्वे में जमीन खरीद-बिक्री के विवाद को लेकर दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोपी टिमनलाल भारद्वाज के खिलाफ जैजैपुर थाना में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया था. वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी.
इसी बीच आज गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी कि आरोपी टिमनलाल गांव लौट आया है और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच में सामने आया कि आरोपी दोपहर के समय खेत के रास्ते अपने घर के पीछे से अंदर घुसा और गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB